महीनों से नहीं हटा रहे हैं कचरा सड़क क्षतिग्रस्त होने से परेशान

जैसलमेर | जैसलमेर के मजदूर पाड़ा से सुथार पाड़ा की और जाने वाली गली में कचरा काफी महीनों से पड़ा है। इसके साथ ही सड़क भी टूटी हुई है। जिससे कभी भी दुर्घटना घटित हो सकती है। इस संबंध में अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन सुधार नहीं हुआ । -अशोक सैन की रिपोर्ट… जैसलमेर | जैसलमेर की हाजी दाता की ढाणी बांधा में दो साल से पेयजल संकट होने के बावजूद जलदाय विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ढाणी के ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों को फोन किया जाता है। लेकिन जलदाय विभाग के अधिकारी हाजी दाता की ढाणी बांधा के ग्रामीणों के फोन तक उठा रहे है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। -करीम खान की रिपोर्ट… जैसलमेर | जैसलमेर की बेरा कॉलोनी के घरों में सीवरेज की समस्या ने रहवासियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। आए दिन सीवरेज ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर बहना शुरु हो जाता है। बरसात के मौसम में यह समस्या आम बन गई है। इस संबंध में नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई । राहगीरों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। -राजूसिंह की रिपोर्ट… जैसलमेर | जैसलमेर में हर साल लाखों की तादाद में सैलानी भ्रमण पर आते है। सोनार दुर्ग से पटवा हवेली तक जाने के लिए रोज हजारों सैलानी दासौती पाड़ा से होकर गुजरते है। लेकिन इस रास्ते में गड्ढे व आवारा पशुओं के आतंक का सामना करना पड़ता है।अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। -अनिल भाटिया की रिपोर्ट…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *