मौसम के चार रंग… दिन में गुनगुनी धूप, शाम में चली बर्फीली हवा, आधी रात को आंधी और हल्की बारिश

आम तौर पर बसंत पंचमी के दौरान मौसम खुशनुमा हो जाता है और सर्दी कम होने की शुरुआत मानी जाती है, लेकिन इस बार मौसम ने अलग चाल चली है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से वीरवार देर शाम आसमान में काले बादल छा गए और तेज रफ्तार से चली ठंडी हवा ने एक बार फिर सर्दी बढ़ा दी। साथ ही देर रात जिले के कई इलाकों में हलकी बारिश भी हुई। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों ने गर्मी महसूस की, क्योंकि पिछले तीन दिन से लगातार दिन का पारा बढ़ रहा था। बात जनवरी की करें तो साल की शुरुआत के पहले 18 दिन कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के नाम रहे। हालात ऐसे थे कि रात 8 बजे से ही कोहरा छाना शुरू हो जाता है। सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहता था। 19 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव आया और सुबह के समय कोहरा घटकर एक से दो घंटे तक सीमित रह गया। दिन में धूप निकलने लगी, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिलती नजर आई। दिन और रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो गई। तेज हवाओं और वर्षा में रखें सावधानियां मौसम में बदलाव हो रहा और तेज हवा चलने की संभावना है। इसलिए घर पर ही रहे। बिजली के पोल और तारों से दूरी बनाए रखें। पेड़ों के नीचे न ठहरे‌ं। अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थान पर रहें। रात में ठंड बरकरार रहेगी, आज दिन में भी बूंदाबांदी संभव दिन में पीएयू की तस्वीर हैबोवाल की तस्वीर रात 11: 40 बजे की अधिकतम तापमान 240 पहुंचा वीरवार को दिन और रात के तापमान में हुई बढ़ोत्तरी शिविंदर सिंह, मौसम वैज्ञानिक एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 27 और 28 जनवरी को तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है, जिससे सर्दी और बढ़ सकती है। वीरवार को अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट आई और यह 4.4 डिग्री तक पहुंच गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *