लुधियाना| विधानसभा सैंट्रल स्थित नानकपुरी श्री राम मंदिर जी की अयोध्या में राम लल्ला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को सर्मपित विशाल लंगर लगाया गया। स्थानीय धूरी लाइन स्थित कृष्णा पैकर्स की तरफ से रजनीश कुमार पांडे की अध्यक्षता में आयोजित लंगर में पंहुचे पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने विधिवत पूजन करवा कर लंगर वितरित किया। देबी ने राम मंदिर के तीसरे प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे वर्ष की बधाई देते हुए कहा हजारों कुर्बानियां करके राम मंदिर निर्माण का सुअवसर मिला है। उन्होने कहा भगवान श्रीराम कण-कण में विराजमान है। रजनीश कुमार पांडे ने कहा राम मंदिर के निर्माण से हर हिन्दू का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है।


