365 दिन बाद आज बदलेगा बाबा श्याम का चमत्कारी बागा

लुधियाना| लुधियाना महानगर आज श्याम मयी और वसंती रंग में रंगा नजर आएगा। वसंत पंचमी का पावन अवसर बाबा खाटू श्याम के भक्तों के लिए किसी महापर्व से कम नहीं है। मान्यता है कि आज के ही दिन बाबा श्याम अपने शरीर पर धारण किए हुए पीतांबरी वस्त्र जिसे बागा कहा जाता है को त्यागते हैं। पूरे एक साल यानी 365 दिनों तक बाबा के विग्रह से स्पर्श रहने वाला यह वस्त्र भक्तों के लिए किसी दिव्य औषधि और चमत्कार से कम नहीं माना जाता। मान्यताओं के अनुसार बाबा श्याम का बागा अत्यंत शक्तिशाली होता है। इसे घर में रखने मात्र से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। आज लुधियाना के प्रमुख श्याम मंदिरों में अलसुबह से ही बागा परिवर्तन और वितरण की रस्में शुरू हो जाएंगी। {चंडीगढ़ रोड (कोहाड़ा चौक): श्री खाटू श्याम सालासर मंदिर में सुबह 6 से 8 बजे के बीच बागा बदला जाएगा। इसके बाद बाबा को 56 भोग लगाकर बागे का वितरण शुरू होगा। किदवई नगर (शिव शक्ति मंदिर): यहां सुबह 10 बजे बागा परिवर्तन होगा और 11 बजे भक्तों को प्रसाद स्वरूप इसे बांटा जाएगा। इस दौरान मां सरस्वती का पूजन और पीले चावलों का लंगर होगा। {शृंगार सिनेमा रोड (प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर): खाटू द्वार पर अलसुबह 6 बजे रस्म निभाई जाएगी, जबकि भक्तों के लिए बागा वितरण शाम 5 बजे से शुरू होगा। {पक्खोवाल रोड (51 कंट्री विला): खाटू श्याम धाम में सुबह 6 बजे बागा परिवर्तन की रस्म होगी और तुरंत बाद श्रद्धालुओं को वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *