युवाओं, लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया

भास्कर न्यूज |लुधियाना समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को ड्रग्स के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के उद्देश्य से वार्ड नंबर 59 में चेयरमैन जतिंदर खंगूड़ा की अगुवाई में ड्रग्स के खिलाफ एक भव्य पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। इस जागरूकता पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और समाज में नशा मुक्त वातावरण तैयार करना रहा। इस अवसर पर महिला विंग की विशेष और प्रभावशाली भागीदारी देखने को मिली। पैदल यात्रा के दौरान वार्ड के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए प्रतिभागियों ने ड्रग्स के खिलाफ जोरदार नारे लगाए और आम लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्लानिंग बोर्ड के सदस्य दशमेश सिंह, कुलदीप सिंह ग्रेवाल, मनजीत सिंह, राम सिंह, अवि ग्रेवाल, थॉमस, गुरिंदर सिंह, वीरेंद्र गिल, चेतन थापर, करण भल्ला, सतनाम सिंह, सनी मास्टर, राजू कनौजिया, राकेश शर्मा, कुलदीप धिगान, गगन कंग, सनी थारिके, दीपू घई, बोनियार के. और दारा टैंक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। चेयरमैन जतिंदर खंगूड़ा ने कहा कि ड्रग्स युवाओं की सेहत के लिए गंभीर खतरा है और यह समाज के ताने-बाने को भी नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में सामूहिक प्रयास और निरंतर जागरूकता बेहद जरूरी है। ड्रग्स के खिलाफ जंग अभियान के तहत आंकड़े साझा करते हुए उन्होंने बताया कि अब तक पूरे राज्य में करीब 26,256 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, 38,687 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *