लुधियाना | ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल दुगरी की तीसरी कक्षा की छात्रा मनुश्री ने लुधियाना के सेक्रेड सोल कॉन्वेंट स्कूल में सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स की तरफ से आयोजित इंग्लिश कविता पाठ प्रतियोगिता (कैटेगरी एक) में दूसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 स्कूलों ने हिस्सा लिया। स्कूल के प्रेसिडेंट डॉ. शबद रुद्रा और डायरेक्टर बलदीप पंधेर ने छात्रा को बधाई दी। स्कूल की प्रिंसिपल अरुणा कपिल ने भी विजेता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच छात्रों को आत्मविश्वास हासिल करने और अपनी प्रतिभा को प्रभावी ढंग से दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


