कार के शीशे में सुराख, गोली जैसी चीज मिली

भास्कर न्यूज़ | लुधियाना नौलखा गार्डन कॉलोनी इलाके में खड़ी एक कार के फ्रंट शीशे में संदिग्ध तरीके से सुराख होने का मामला सामने आया है। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता दीपक शर्मा पुत्र स्वर्गीय अश्वनी कुमार, निवासी हाउस नंबर 676, हनुमान मंदिर, नौलखा गार्डन कॉलोनी ने बताया कि 20 जनवरी को उनका बेटा अरमान जब कार खोलने गया तो ड्राइवर सीट पर फ्रंट शीशे का टूटा हुआ कांच बिखरा पड़ा था। दीपक शर्मा कार को शीशा बदलवाने के लिए एक वर्कशॉप में छोड़कर घर लौट आए। घर पहुंचकर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें कार के फ्रंट शीशे पर कोई वस्तु लगती दिखाई दी। उन्होंने वर्कशॉप को बिना उनकी मौजूदगी के कार ठीक न करने को कहा। अगले दिन वह पड़ोसी अश्वनी जोशी के साथ वर्कशॉप पहुंचे, जहां कार की फटी सीट से गोली जैसी एक संदिग्ध वस्तु बरामद हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *