कार रोककर दंपती पर हमला, लूट की कोशिश

भास्कर न्यूज़| लुधियाना लाडोवाल क्षेत्र में हथियारों से लैस बदमाशों ने एक दंपती पर हमला कर लूट की कोशिश और महिला से बदसलूकी की। पीड़ित अभिन्नव अटवाल ने बताया कि वह पत्नी दीपिका के साथ कार में घर लौट रहे थे, तभी ब्यास पार्क के पास 5-6 युवकों ने रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने गंडासे, डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचने पर लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। एक आरोपी रछपाल सिंह को पकड़ लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी जुगराज सिंह फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *