एलएलएम में कॉर्पोरेट लॉ थोपे जाने का विरोध, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

बांसवाड़ा। भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने गुरुवार को गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर एलएलएम अंतिम वर्ष में क्रिमिनल लॉ ब्रांच के स्थान पर कॉर्पोरेट लॉ लागू किए जाने का विरोध किया। मोर्चा ने इस निर्णय में संशोधन की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला संयोजक कमलेश चरपोटा, उदयपुर जिला सह संयोजिका वीणा डामोर, जीजीटीयू छात्र प्रतिनिधि विकास निनामा, इकाई उपाध्यक्ष अरविंद डामोर सहित प्रकाश, रोहित, काली, अनीता डामोर एवं अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *