बांसवाड़ा . राजस्थान अधिकारी कर्मचारी महासंघ संपूर्ण टीएसपी क्षेत्र के तत्वावधान में पेंशनर्स ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि जुलाई 2025 से सितम्बर 2025 तक बढ़ा हुआ डीए एरियर अभी तक नहीं मिला। रिटायर हो रहे कार्मिकों को भी बकाया क्लेम समय पर नहीं मिल रहा है। संगठन प्रदेश अध्यक्ष नाथूलाल पाटीदार, जिला अध्यक्ष पेंशनर मंच महेश चंद्र पंड्या, योगेश पंड्या, राजकुमार दोसी, विठ्ठल आचार्य, नरेश पाठक, तनेश जोशी उपस्थित रहे।


