ज्यादा वेतन के लिए भागे 6 ठेकाकर्मी 10 गांवों में 10 घंटे तक बंद रही बिजली

बांसवाड़ा | अजमेर डिस्कॉम जीएसएस में ठेकाकर्मियों के जरिए काम करवा रहा है लेकिन ये उपभोक्ताओं के लिए दुविधा खड़ी कर रहे हैं। उमराई 33/11केवी और मूंगथली 33/11 केवी जीएसएस में गुरुवार को ऐसा ही मामला सामने आया। दोनों जीएसएस से 3-3 कार्मिक बिना बताए नदारद हो गए। घंटों तक ढूंढने के बाद पता चला कि वे नौकरी छोड़ गए। इसके बाद निगम अधिकारियों ने आनन-फानन 9 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई। इस बीच करीब 10 घंटे तक थ्री फेज सप्लाई बाधित रही। दोनों जीएसएस से जुड़े 10 से अधिक गांव-ढाणियों में बिजली बंद रहने से लोग परेशान रहे। दशहरा पाड़ा के किसान नरेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि दिन में थ्री फेज की सप्लाई बाधित रही। शाम 5:30 बजे बाद सप्लाई सुचारु हुई। ऐसे में ठंड में खेतों में पानी पिलाना पड़ा। जेइएन मनीष भगोरा ने बताया कि अधिक वेतन मिलने के कारण उक्त ठेकाकर्मियों ने अन्य फर्म में ज्वाइन कर लिया। अब निगम कार्मिकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एवीवीएनएल ग्रामीण खंड के एईएन महिप जोशी ने बताया कि निगम के 9 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *