बीडी देने से इनकार, युवक के सिर पर बोतल मारी

बांसवाड़ा| शहर के भीमपुरा निवासी गजेंद्र सिंह पर बुधवार शाम एक व्यक्ति ने कांच की बोतल दे मारी। इससे गजेंद्रसिंह घायल हो गए, जिन्हें बाद में अस्पताल ले जाया गया। आरोप है कि हमलावर ने गजेंद्रसिंह से शराब पीने के लिए पैसे और बीड़ी मांगी थी। गजेंद्रसिंह ने देने से इनकार कर दिया तो गुस्साए व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। गजेंद्रसिंह अपने दोस्तों के साथ बारी सियातलाई की तरफ गया था। जहां मौजूद युसूफ नाम के व्यक्ति ने बोतल से हमला किया। कोतवाल बुद्धाराम विश्नोई ने बताया कि रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर युसूफ को डिटेन कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *