बांसवाड़ा| बसंत पंचमी पर शुक्रवार को सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम का आयोजन होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। मध्यांतर में बच्चों को कृष्णभोग कराने की योजना भी है। हालांकि इसके लिए सिर्फ निर्देश दिए गए हैं, बजट नहीं। ऐसे में स्कूल प्रशासन भामाशाहों को तलाश रहे हैं। जिले के 11 ब्लॉक में पहली से आठवीं तक 246971 बच्चे पंजीकृत हैं। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाअध्यक्ष दिनेश मईड़ा का कहना है, अतिरिक्त बजट नहीं है। शिक्षओं पर दबाव बनाना ठीक नहीं है। रेसला के जिलाध्यक्ष राहुल पारगी का कहना है कि आयोजन के लिए बजट भी दें। टीएडी सभागार में होगा सीएम संवाद का प्रसारण: मेगा पीटीएम और निपुण मेले के दौरान दोपहर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संवाद कार्यक्रम होगा। दोपहर 12.15 बजे से इसका प्रसारण सभी स्कूलों में होगा।


