रानीकोंबो स्कूल से बोर का पंप चोरी

भास्कर न्यूज | नारायणपुर बुधवार-गुरुवार रात को रानीकोंबो गांव स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने स्कूल परिसर में लगे बोरवेल से सबमर्सिबल पंप चुराकर ले गए। सुबह स्कूल पहुंचने पर ग्रामीणों ने बोरवेल का पंप गायब पाया, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी गई। सरपंच द्वारा प्रधान पाठक को फोन कर घटना की जानकारी दी गई और स्कूल पहुंचने को कहा गया। प्रधान पाठक के मौके पर पहुंचकर जांच करने पर बोरवेल से जुड़ा पूरा सिस्टम चोरी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बता दें कि शासकीय प्राथमिक विद्यालय रानीकोम्बो स्टेट हाईवे से सटा हुआ है, इसके बावजूद आज तक स्कूल परिसर में बाउंड्रीवाल का निर्माण नहीं किया गया है। खुले और असुरक्षित परिसर का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दिया। स्कूल के बच्चों के सामने खड़ी हुई पानी की समस्या सरपंच ने बताया कि इसी बोरवेल से स्कूल के बच्चों और शिक्षकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था होती थी। मोटर चोरी हो जाने से अब स्कूल में गंभीर पेयजल संकट खड़ा हो गया है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *