रात को आंधी-बरसात, ओले पड़े, आज भी ऑरेंज अलर्ट

भास्कर न्यूज| अमृतसर/ब्यास शहर में वीरवार को दिनभर मौसम साफ और धूप खिली रही, जिससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत महसूस हुई। हालांकि शाम करीब चार बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छा गए और रात को तेज बरसात के साथ ओले भी पड़े। मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी को शहर का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य के बराबर रहा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से देर शाम हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने कहा कि शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट के चलते भारी बारिश की चेतावनी दी है। तूफान और बिजली के साथ ओले भी गिर सकते हैं। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगे। इसलिए लोगों को घरों की छतों पर रख टीन और लकड़ी समेत ऐसा सामान रखने से बचना चाहिए हो, आंधे में उड़ सकता हो। शुक्रवार को दिन का पारा 13 डिग्री और रात का पारा 4.0 डिग्री रह सकता है। 24 जनवरी को धूप के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन में तापमान 10 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा, जो रात में 2 डिग्री तक गिर लुढ़क सकता है।। घना कोहरा भी रहेगा | 25 जनवरी को धूप निकलने के साथ-साथ हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे दिन का तापमान 3 डिग्री तक बढ़कर 13 डिग्री और रात का 3 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि घने कोहरे से राहत 25 जनवरी को भी नहीं मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *