स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड बनाने के लिए जिले में 617 केंद्र स्थापित: एडीसी

अमृतसर| पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से मोहाली में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। इस योजना के तहत पंजाब के प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य बीमा कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिसमें 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर मिलेगा। जानकारी देते हुए एडीसी (शहरी विकास) अमनदीप कौर ने बताया कि कल से यूथ क्लबों के माध्यम से लोगों के घर-घर पर्चियां पहुंचाई जाएंगी। इन पर्चियों में संबंधित सीएससी सेंटर का नाम, दिन और तारीख अंकित होगी, जिस दिन जाकर नागरिक अपना स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना को सुचारू रूप से लागू करने के लिए पूरे अमृतसर जिले में कुल 617 केंद्र स्थापित किए गए हैं, प्रत्येक केंद्र पर कंप्यूटर और बायोमेट्रिक मशीन की सुविधा उपलब्ध होगी, ताकि कार्ड बनाने की प्रक्रिया को आसानी से पूरा किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *