कोट खालसा … तीन महीने से स्ट्रीट लाइट बंद

अमृतसर| कोट खालसा इलाके की आगे पेठे वाला बाजार क्षेत्र में पिछले करीब तीन महीनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात होते ही यहां अंधेरे में डूब जाता है, जिससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों में असुरक्षा की भावना बनी रहती है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक लाइटों की मरम्मत नहीं की गई। अंधेरे के कारण जहां चोरी व हादसों का खतरा बढ़ गया है, वहीं महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष परेशानी हो रही है। – हेमराज सिंह निवासी पेठे वाला बाजार।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *