महां सिंह गेट-बक्कर खाना बाजार सड़क में गड्ढे

अमृतसर | महां सिंह गेट से बक्कर खाना बाजार को जाने वाली सड़क की शुरुआत में ही बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यह सड़क पिछले लंबे समय से टूटी हुई है, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है, वहीं कार और ऑटो चालकों को भी रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। बरसात के समय हालात और बिगड़ जाते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की जाए। – रमन कुमार निवासी महां सिंह गेट।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *