अमृतसर| तुंग वाला गेट के अंदर स्थित फ्रेंड्स एवेन्यू में सीवरेज जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज ओवरफ्लो होने से घरों के आगे पानी जमा हो गया है। बदबूदार से बीमारियां के फैलने का खतरा है। दूसरी तरफ तुंग बाला का शिवपुरी रोड पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जो आए दिन हादसों का कारण बनते हैं। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह गड्ढे जानलेवा साबित हो सकते हैं। रात के समय अंधेरा में खतरा और बढ़ जाता है। म्यूनिसिपल कार्पोरेशन को इन सड़कों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। -नवजोत सिंह, फ्रेंड्स एवेन्यू।


