अमृतसर| शहर की प्रमुख माल रोड पर कई लोग निजी स्वार्थ के चलते सड़कों के बीचों-बीच वाहन पार्क कर देते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इस लापरवाही के कारण अन्य वाहनों के टकराने का खतरा बना रहता है और आम राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि माल रोड पर यह स्थिति अकसर देखने को मिलती है, जिससे जाम लगने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। कई बार चेतावनी देने के बावजूद लोग अपनी आदतों में सुधार नहीं करते। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। – प्रमोद कुमार निवासी बटाला रोड।


