रिंटू ने सेहत बीमा योजना के कार्ड बनाने का किया शुभारंभ

अमृतसर| ट्रस्ट चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू और सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने नॉर्थ हलका में मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के कार्ड बनाने का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार अपने चुनाव मेनिफेस्टो में किए गए वादे के अनुसार हर गारंटी को पूरा करने में जुटी है। पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और सीएम मान की ओर से ऑनलाइन पोर्टल का रश्मी तौर पर उद्घाटन किया गया है। 10 लाख वाली इस सेहत बीमा में सरकारी के अलावा कई निजी अस्पताल भी शामिल है। जिसमें मेडिकल बीमारी, सर्जरी और दवाइयां भी शामिल रहेगी। जिसके पास भी आधार कार्ड है उसकी सेहत बीमा कार्ड सरकार की ओर से बनाया जा रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *