भास्कर न्यूज | बाड़मेर समाज में सकारात्मक सोच और उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से टीम बाड़मेर की ओर से आयोजित किए जा रहे बाड़मेर गौरव सम्मान समारोह-2026 के पोस्टर का विमोचन गुरूवार को चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने किया। इस अवसर पर विधायक मेघवाल ने कहा कि टीम बाड़मेर के सभी सदस्य पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के भाव के साथ समाजहित में कार्य कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं सहित आमजन को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने टीम बाड़मेर की इस पहल की सराहना की। इस दौरान समग्र शिक्षा के अतिरिक्त परियोजना समन्वयक श्रीराम चौधरी, प्रधानाचार्य नरसिंग जांगिड़, डॉ. तारा चौधरी ने बाड़मेर गौरव सम्मान समारोह की सराहना की। प्रेम परिहार ने बताया कि बाड़मेर गौरव सम्मान में आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी होगी। सम्मान समारोह 8 फरवरी को आयोजित होगा। इस दौरान टीम बाड़मेर के अध्यक्ष सुरेश जाटोल, महामंत्री अबरार मोहम्मद, आदि भाई, कमल सिंहल, जितेन्द्र जाटोल, टीपू सुल्तान, सी.पी गोसाई, डॉ. गोरधनसिंह, महादान-सिंह राजपुरोहित, प्रेम दौलिया, दमाराम, दीपक, सहित कई लोग मौजूद रहे।


