सुल्तानपुर | नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 5 और 6 के बीच स्थित नाली लंबे समय से खुली है, जिससे राहगीरों और बच्चों के लिए खतरा बढ़ गया है। नाली गहरी होने के कारण कोई भी गिरने पर गंभीर रूप से घायल हो सकता है। आसपास स्थित बाजार और प्राइवेट स्कूल के वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन इसके बावजूद नाली पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद से तुरंत इसे ढकने और सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। – सुनील कुमार, वार्ड वासी


