26 जनवरी को पुलिस पेंशनर संघ का गणतंत्र दिवस समारोह

उज्जैन | 77वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस पेंशनर संघ द्वारा आनंद नगर स्थित मनकामेश्वर मंदिर परिसर के बगीचे में आयोजन किया जाएगा। पुलिस पेंशनर संघ के अध्यक्ष प्रमोद सिंह भदौरिया एवं प्रांतीय मीडिया प्रभारी अखिलेश तिवारी ने बताया 26 जनवरी, सोमवार को सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनके तिवारी (सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), सुभाष दुबे एवं दशरथ सिंह सोंधरा (सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक) उपस्थित रहेंगे। विशेष रूप से 29 सेवानिवृत्त डीएसपी सहित पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त अन्य अधिकारी एवं आनंद नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *