बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, नागपुर रेफर

बैतूल| बैतूलबाजार में हनुमान मंदिर के पास सोमवार देर शाम को सड़क हादसे में पैदल जा रहे बुजुर्ग को बिना नंबर के आयसर ट्रैक्टर के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया है। जानकारी के अनुसार बैतूलबाजार निवासी महादेव बनकर हनुमान मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे की ओर मुड़ते समय तेज गति से आए बिना नंबर के आयसर ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद नाक, कान और सिर से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को ऑटो से जिला अस्पताल बैतूल ले गए। वहां डॉक्टरों ने सीटी स्कैन कराया, जिसमें सिर में गंभीर चोट और खून जमने की पुष्टि हुई। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया। मामले में विजय बनकर पिता बाबू बनकर, निवासी बैतूल बाजार की शिकायत पर बैतूल बाजार थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *