घोड़ाडोंगरी बीई निलंबित, शाहपुर बीई, बीसीएम, बीपीएम को अवैतनिक नोटिस

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए जिला अस्पताल से लेकर मैदानी स्वास्थ्य केंद्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। सभी बीएमओ, सीडीपीओ और मैदानी अमला अपने दायित्वों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ निभाएं। बैठक में गर्भवती माताओं के एएनसी पंजीयन की समीक्षा की। अन्य विकासखंडों की तुलना में कम प्रगति और लगातार अनुपस्थिति की शिकायत पर घोड़ाडोंगरी विकासखंड के बीई को निलंबित किया। वहीं शाहपुर विकासखंड के बीई, बीसीएम और बीपीएम को चौथी एएनसी पंजीयन में कम प्रगति पाए जाने पर अवैतनिक नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पंजीयन की जांच कर समय पर पोर्टल में प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में नवजात शिशुओं की गुणवत्तापूर्ण जांच और परामर्श, मातृत्व मृत्यु रिव्यू, टीबी स्क्रीनिंग, पोषण बास्केट वितरण, दवाओं की उपलब्धता और सिकल सेल एनीमिया मरीजों के उपचार की समीक्षा की। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में एनआरसी उपस्थिति कम पाए जाने पर सीडीपीओ और सुपरवाइजरों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। मातृत्व मृत्यु रिव्यू की समीक्षा के दौरान भीमपुर, भैंसदेही एवं शाहपुर बीएमओ द्वारा रिव्यू नहीं करने पर नोटिस के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *