भास्कर संवाददाता| बैतूल शहर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम के दोनों कोनों के दोनों गेटों पर पेट्रोल पंप हैं। मैच और कार्यक्रमों के दौरान यहां जमकर आतिशबाजी होती है। स्टेडियम तिराहे का मुल्ला पेट्रोल पंप तो गेट के मुंह पर ही है। बड़ी संख्या में वाहन भी इसी गेट पर खड़े होते हैं। पेट्रोल डीजल के टैंकर भी आते जाते हैं। बिना सुरक्षा मापदंडों का ध्यान रखे पंप चल रहे हैं। पहले तो प्रशासन एहतियात के तौर पर कार्यक्रमों के दौरान पंप बंद करवाता था लेकिन अब वह भी बंद कर िदया है। ऐसे में किसी भी दिन यहां पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोगों की जान पर खड़े हो रहे खतरे को देखते हुए भास्कर ने भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के संचालक अबीजर हुसैन को कॉल किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया और न दोबारा रिप्लाई किया। बैतूल एसडीएम अभिजीत सिंह का कहना है- स्टेडियम के गेटों के करीब में पंप हैं तो इस ओर ध्यान दिया जाएगा। यहां पर सुरक्षा इंतजाम करने का प्रयास किया जाएगा। ^पेट्रोल पंप की परमिशन के लिए 8 विभाग एनओसी देते हैं। हम एनओसी उस समय देते हैं जब पेट्रोल पंप बन जाता है। क्रय, विक्रय और भंडारण की परमिशन देते हैं। – केके टेकाम, खाद्य अधिकारी फोटो गौरतलब है िक स्टेडियम और पेट्रोल पंप के आसपास वाहनों से सड़क जाम रहती है। ऐसे में फायर वाहन तक नहीं घुस सकता है। 1 लाख 48 हजार वर्गफीट के स्टेडियम में करीब 15 हजार लोग जमा होते हैं। एक तरफ जहां स्टेडियम विस्तार की प्लानिंग हो रही है स्पोर्ट्स हब बनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर यहां पर पंपों को यहां से हटाने सुध नहीं ली जा रही। ^जब भी कार्यक्रम हुआ करेगा तो आयोजनकर्ताओं को इस संबंध में हिदायत दे दिया करेंगे कि वे आतिशबाजियां नहीं करे और सावधानियां रखें। – दिनेश मर्सकोले, आरआई पुलिस विभाग


