मंत्री सुदिव्य ने युवाओं को वैश्विक अवसरों से जोड़ने पर दिया जोर

लंदन प्रवास के दौरान झारखंड सरकार ने शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की। गुरुवार को आयोजित झारखंड-यूके उच्चस्तरीय राउंड टेबल संवाद में राज्य के युवाओं को वैश्विक मानकों के अनुरूप कौशल, व्यावहारिक प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने की रणनीति पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता पर्यटन, युवा कार्य एवं उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार और अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने की। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि यह संवाद शिक्षा को रोजगार से और कौशल को अवसर से जोड़ने की सरकारी सोच को मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार युवा शक्ति को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए ठोस और दूरगामी कदम उठा रही है। संवाद में यूके के प्रमुख विश्वविद्यालयों, स्किलिंग संगठनों, अवार्डिंग बॉडीज और अप्रेंटिसशिप पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इससे पहले झारखंड ने संतुलित व समावेशी अंतरराष्ट्रीयकरण की आवश्यकता पर बल दिया। पूर्वी भारत को वैश्विक शिक्षा साझेदारियों के अगले चरण का प्रमुख गंतव्य बनाने का आह्वान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *