झारखंड में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज व लैब को केंद्र की मंजूरी

केंद्र सरकार ने झारखंड में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की। इसके साथ ही राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों तथा रांची सदर अस्पताल में जापानी तकनीक आधारित अत्याधुनिक हाईटेक लैब स्थापित किया जाएगा। राज्य के मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस एवं पीजी सीटों में सीटों की वृद्धि की जाएगी। साथ ही राज्य के सभी जिलों में हेल्थ कॉटेज बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए केंद्र व राज्य के बीच 60:40 के अनुपात में वित्तीय सहयोग पर सहमति बनी। नई दिल्ली में गुरुवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव के साथ बैठक में इन सारे प्रस्तावों को रखा। लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक में झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं जनहितकारी बनाने को लेकर इन प्रस्तावों पर चर्चा हुई। केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक कागजी प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर केंद्र सरकार को भेजी जाएंगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *