नो एंट्री के बावजूद घुसा ट्रक फाटक के बीच फंसा, रेल यातायात प्रभावित

भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर के टांडा रोड फाटक पर वीरवार सुबह नो-एंट्री के बावजूद घुसा एक ओवरलोडेड ट्रक फंस गया। गनीमत रही कि ट्रक किसी वाहन पर नहीं पलटा।मौके पर क्रेन से ट्रक को हटाया गया। इस वजह से दो घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। टांडा रोड फाटक पर हादसे के समय रेलवे कर्मी ट्रैक पर ट्रेन आने की सूचना मिलने के बाद फाटक बंद कर रहा था। इसी दौरान यह ट्रक वहां आ पहुंचा और सड़क के बीच टेढ़ा होकर फंस गया। ट्रक की स्थिति ऐसी थी कि वह किसी भी वाहन पर पलट सकता था। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि शॉर्टकट के चक्कर में ट्रक चालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। व्यापारियों ने बताया कि नकोदर रोड या कपूरथला रोड जाने के लिए ट्रक चालक अकसर टांडा फाटक वाले शॉर्टकट रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। इससे पहले भी हाल ही में रेलवे ट्रैक पर ईंटों से भरी एक ट्राली का जैक टूटने के कारण ट्रेनों की आवाजाही घंटों बाधित रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *