व्यक्ति से मोबाइल छीन नहीं पाए तो लुटेरों ने सिर पर किया हमला

जालंधर| लम्मा पिंड इलाके में बुधवार देर रात सैर कर रहे एक व्यक्ति से तीन अज्ञात लुटेरों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की, लेकिन जब व्यक्ति से वे मोबाइल नहीं छीन पाए तो तेजधार हथियारों से उसे घायल कर फरार हो गए। पीड़ित प्रताप सिंह ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे सेठी इंडस्ट्री रोड पर सैर कर रहे थे। इसी दौरान पैदल आए तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया और मोबाइल छीनने की कोशिश की। जब उन्होंने लुटेरों को काबू करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनके सिर पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि ‘वारदात के तुरंत बाद उन्होंने रामा मंडी थाना पुलिस को कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। मजबूरन घायल अवस्था में उन्हें खुद ही अस्पताल जाकर अपना इलाज करवाना पड़ा।’ आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ‘हद तो तब हो गई जब अस्पताल से लौटते समय उन्होंने लम्मा पिंड चौक के पास लगे पुलिस नाके पर आपबीती सुनाई, लेकिन पुलिसकर्मियों ने मदद के बजाय उनकी गाड़ी की ही चेकिंग शुरू कर दी। उधर, घटना की पूरी सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें हमलावर हथियार लहराते हुए गलियों में भागते नजर आ रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने अब आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि किसी भी हालत आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *