सड़क सुरक्षा फोर्स ने चलाया जागरूकता अभियान, वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

जालंधर | लायलपुर खालसा कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी सम्मेलन के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया है। इस संबंध में प्रसिद्ध कबड्डी प्रमोटर अजायब सिंह चट्ठा ने कॉलेज का दौरा किया, जहां कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रशपाल सिंह ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर कबड्डी के क्षेत्र में कॉलेज की गवर्निंग काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय बलबीर सिंह के योगदान पर चर्चा की गई। कॉलेज की गवर्निंग काउंसिल की बलबीर कौर ने कहा कि कॉलेज पंजाबी संस्कृति और खेलों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रिंसिपल ने बताया कि इस सम्मेलन में कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. हरजिंदर सिंह सेखों और डॉ. सुखदेव सिंह नागरा अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। गोराया| घने कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स द्वारा विशेष अवेयरनेस कैंपेन चलाया गया, जिसके तहत स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माहला में एक सेमिनार आयोजित कर छात्रों को ट्रैफिक नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात, रोड सेफ्टी फोर्स की टीम गोराया बस स्टैंड और ट्रक यूनियन पहुंची। यहां टीम ने कोहरे में विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए ट्रकों और अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। इंचार्ज सरबजीत सिंह और जसविंदर सिंह ने ड्राइवरों को सख्त हिदायत दी कि वे धुंध के दौरान गति सीमा का पालन करें और इंडिकेटर्स का सही प्रयोग करें। इस मौके पर टीम सदस्य निशा और जसवीर सहित अन्य कर्मी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जागरूकता ही सड़क हादसों को कम करने का एकमात्र प्रभावी तरीका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *