स्लोगन राइटिंग में चंदन पहले स्थान पर

जालंधर | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के मौके भारतीय चुनाव आयोग और जिला प्रशासन के सहयोग से रंगोली और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में जिले के अलग-अलग कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता में रजनी गुप्ता, डॉ. सुप्रीत तलवाड़ और डॉ. मोनिका आनंद ने जज की भूमिका निभाई। इसमें गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज के दिवांशु वर्मा और एपीजे कॉलेज की पलक, वंश व चहक की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, बीआर अंबेडकर कॉलेज की यशिता दूसरे और एपीजे कॉलेज की युविका, समिता व गुरु कमलप्रीत की टीम तीसरे स्थान पर रही। मुस्कान, निहारिका और कोमल की टीम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं स्लोगन राइटिंग में अनिल गुप्ता और विक्रम सिंह ने जज के रूप में विजेताओं का चुनाव किया। इस प्रतियोगिता में एपीजे कॉलेज की चंदन पहले स्थान पर रहीं। लायनप्रीत कौर और बीआर अंबेडकर कॉलेज की शिवानी रजक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि बी.डी. आर्या कॉलेज की पल्लवी और एपीजे कॉलेज की खुशप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं। शिवालिका, प्रांजल और रिया को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस मौके कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा ने सभी से अपील की कि वे खुद भी वोट डालें और अपने साथियों को भी जागरूक करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *