जालंधर | हंस राज महिला महाविद्यालय में ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के मौके पर युवाओं को वोट की अहमियत समझाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिला चुनाव अधिकारी और डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग और ड्राइंग के जरिए लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया। इस में विद्यार्थियों ने “हर वोट कीमती है” और “लोकतंत्र की शुरुआत मुझसे” जैसे विषयों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला रेड क्रॉस के सचिव सुरजीत लाल और स्वीप नोडल ऑफिसर अशोक सहोता भी मौजूद रहे। वहीं प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने डॉ. अंजना भाटिया, डॉ. राखी मेहता, डॉ. नीरू और डॉ. शैलेंद्र के प्रयासों की तारीफ की । इस प्रतियोगिता में पोस्टर मेकिंग में एचएमवी की अंकिता जैन पहले, गुरसीस कौर दूसरे और एपीजे कॉलेज की माही तीसरे स्थान पर रहीं। ड्राइंग में सरकारी कॉलेज बूटा मंडी की पूजा ने पहला और जीएनडीयू कैंपस की गुरलीन कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं पेंटिंग में एचएमवी की लता पहले, किरण दूसरे और निष्ठा तीसरे स्थान पर रही ।


