जालंधर | डीसी आफिस के तीन सीनियर सहायक स्तर के कर्मचारियों को सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2 प्रमोट किया गया है। डिविजनल कमिश्नर की अप्रूवल के बाद डीसी द्वारा वीरवार को ऑर्डर रिलीज किया गया है। जिसमें अशोक कुमार, मुकेश कुमार, अमित शर्मा को सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2 माल व रिकॉर्ड प्रमोट किया गया है। जिले में सुपरिटेंडेंट ग्रेड-2 की कुल 7 पोस्ट है, जिनमें से एक डीसी ऑफिस और 6 सब-डिविजन स्तर पर है। डीसी आफिस में पिछले महीनों सुखविंदर सिंह को सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2 प्रमोट किया गया था। इसके अलावा इन तीनों मुलाजिमों के सीनियर असिस्टेंट के पद खाली हैं जिन पर भी अन्य मुलाजिमों को तरक्की दी जाएगी।


