जालंधर में देर रात गिरे ओले:शहर में रात 11 बजे से बारिश शुरू हुई, ढिलवां में ओलावृष्टि, न्यूनतम तापमान गिरा, 6 डिग्री पहुंचा

जालंधर में 22 जनवरी रात 11 बजे अचानक मौसम खराब हो गया। ठंडी हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। ग्रामीण एरिया ढिलवां में रात को ओले गिरे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 23 जनवरी को पूरा दिन मौसम खराब रहेगा। रुक-रुककर बारिश का दिनभर दौर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना 78% तक है। मौसम विभाग ने जालंधर सहित इससे सटे अमृतसर, लुधियाना में भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 2 दिनों तक बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। शाम 4 बजे के बाद बादल छाने के चलते जालंधर जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2 दिन लगातार धूप के बाद मौसम ने फिर से बढ़ाई ठिठुरन जालंधर और आसपास के इलाकों में 2 दिन से खिली धूल के बाद लोगों ने सर्दी से राहत ली थी। गुरुवार देर रात बिड़ने मौसम ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी है। गुरुवार रात करीब 11 बजे से शहर के विभिन्न हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो रुक-रुक कर जारी है। विशेष रूप से ढिलवां क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि दर्ज की गई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है। आज रात को मौसम साफ रहने का अनुमान मौसम ने जालंधर के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में बताया कि दिनभर बारिश के बाद रात को जाकर मौसम साफ हो सकता है। दिनभर लोगों को ओलावृष्टि, ठंडी हवा और बारिश का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान शुक्रवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री जबकि न्यूनतम 3 डिग्री रहने का अनुमान है। गेहूं के लिए खाद का काम करेगी ये बारिश
जनवरी के लास्ट हफ्ते में हो रही बारिश गेहूं की फसल के लिए खाद के बराबर साबित होगी। बारिश के कारण तेले सहित कई मौसमी बीमारियों से गेहूं की फसल का बचाव होगा। इसके साथ ही किसानों का सिंचाई के लिए खर्च होने वाला डीजल भी बचेगा। नमी और ठंडक बढ़ने से गेहूं में बाली फूटने की प्रक्रिया तेज होगी। हालांकि ओले गिरने से गेहूं की फसल को आंशिक नुकसान हो सकता है।
तेज हवा के कारण जालंधर के कई इलाकों में बत्ती रही गुल
तेज हवा और बारिश के कारण जालंधर के लाडोवाली रोड सहित कई इलाकों में बत्ती गुल रही। तेज हवाओं की वजह से बिजली की लाइनों में स्पार्किंग हुई, जिसके चलते सुरक्षा के लिहाज से कई फीडर बंद हो गए और घंटों बत्ती गुल रही। बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि कई जगह पेड़ की टहनियां गिरने से लाइन का नुकसान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *