जालंधर| सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान विनोद गिल तथा अशोक भील की अध्यक्षता में निगम की यूनियनों की मीटिंग नगर निगम यूनियन के दफ्तर में की। प्रधान गिल ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी है की अगर 1196 दर्जा चार कर्मचारियों की भर्ती में सफाई सेवकों, सीवरमैन की पोस्टों में भर्ती में रोस्टर सिस्टम रद्द न किया तो हड़ताल होगी। मीटिंग में अशोक ने कहा की भर्ती को मंजूर करवाने में वाल्मीकि समाज ने लंबी लड़ाई लड़ी है। पंजाब भर में रोष प्रदर्शन कर संघर्ष किया। अब जब भर्ती की बारी आई है तो रोस्टर सिस्टम लगा दिया गया है। ये गलत है। अगर नगर निगम प्रशासन ने रोस्टर सिस्टम को बंद न किया तो नगर निगम की सभी यूनियनें हड़ताल करने को मजबूर होंगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी। मीटिंग में गुलजार खोसला, विनोद सहोता, पंकज सभ्रवाल, विक्की, शमी नाहर, कल्ली थापर, सोहनी गिल, अनिल, सन्नी, जतिंदर सोनू, राजू बैंस, बरिंदर नाहर, करण गिल, सनी गिल, ईशान, सचिन बत्रा, राणा सहोता आदि शामिल हुए।


