जालंधर| सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से बसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया। इस मौके देवी सरस्वती की पूजा की गई। जिस दौरान स्कूल व कॉलेज के डायरेक्टरों, प्रिंसिपलों, अध्यापकों और छात्रों ने प्रार्थना की और पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन कर आशीर्वाद मांगा। इस मौके सभी ने पीले कपड़े पहने थे। जो एनर्जी, खुशहाली और बसंत के आने का प्रतीक है। इस मौके छात्रों ने पतंगें उड़ाईं, जिससे खुशी, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश फैला। इस मौके पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि देवी सरस्वती हमारे संकल्प को मजबूत करे और हमें बड़ी सफलता और सद्भाव की ओर ले जाए।


