जालंधर| आर्य समाज मंदिर, मॉडल टाउन में भक्तों ने गायत्री महायज्ञ किया। पंडित सत्य प्रकाश शास्त्री और पंडित बुद्धदेव वेदालंकार ने यज्ञ करवाया। मंदिर परिसर में रश्मि घई ने भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया। इसके बाद मुरादाबाद से आए हुए स्वामी मोक्षानंद ने प्रवचनों के माध्यम से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। यहां जोगिंदर भंडारी, शशी मेहता, रजनी सेठी, डॉ. सुषमा चोपड़ा, मधु शर्मा, मधु सेठ, सुनीता, सरोज गुलाटी, ऊषा मेहता, उमा तनेजा समेत अन्य मौजूद रहे।


