माघ महीने के उपलक्ष्य में भक्तों ने हवनकुंड में डालीं आहुतियां

भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम थापरां मोहल्ला में भक्तों ने माघ मास के उपलक्ष्य में हवन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धाम के मुख्य सेवादार गौरव थापर ने की। मंदिर के विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। मुख्य सेवादार ने कहा कि धन को सही तरीके से कमाने और इसका सदुपयोग करने वाला मनुष्य ही देश और समाज की उन्नति में सहयोग दे सकता है। इसलिए हमें इसका महत्व समझते हुए इसका सदुपयोग करना चाहिए। गलत तरीके से मनुष्य कम समय और प्रयासों में धन तो प्राप्त कर लेता है, लेकिन धन अधिक समय तक उसके पास नहीं रहता। जो व्यक्ति सही तरीकों से धन कमाते हैं, वे चाहे कम ही धन कमाते हैं, परंतु वह धन बहुत लंबे समय तक प्रयोग में आता है। अंत में सभी ने देवी-देवताओं की भव्य आरती के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में अंत में भक्तों ने अपना जन्मदिन मनाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *