श्री बालाजी महाराज जी की चौकी करवाई

जालंधर| शेखां बाजार स्थित प्रसिद्ध श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में श्री बालाजी महाराज की चौकी करवाई गई। श्रद्धालुओं नेबजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के विद्वान पंडितों ने मुख्य यजमानों के साथ मिलकर हनुमान जी का पूजन किया। पूरा परिसर भक्तों द्वारा लगाए गए ‘जय श्री राम’ और ‘जय बालाजी’ के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने कतारबद्ध होकर दरबार में माथा टेका और अपने परिवार की सुख-शांति तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर मेहंदीपुर बालाजी धाम से लाए गए पवित्र जल से भक्तों पर अमृतवर्षा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *