जयपुर-आंधी के साथ बारिश, आज 14 जिलों के लिए अलर्ट:ओले गिरने की भी चेतावनी, कल से हो सकता है घना कोहरा

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के साथ ही मौसम में बड़ा बदलाव हो गया है। जयपुर में शुक्रवार सुबह से धूल भरी हवा के साथ हल्की बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग में ने आज 14 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कल से घने कोहरे और शीतलहर की भी चेतावनी है। गुरुवार को सरहदी जिले (जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, गंगानगर, जोधपुर) समेत उनके आसपास के कई जिलों में गुरुवार दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। वहीं, नागौर, जोधपुर, चूरू, फलोदी, बीकानेर, सीकर, झुंझुनूं, अजमेर के अलावा जयपुर के कुछ हिस्सों में देर रात बादल छाए। बादल छाने के बाद रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। तेज सर्दी से राहत रही। गुरुवार को अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान डबल डिजिट यानी 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। जयपुर हल्की बरसात, आंधी भी चली शुक्रवार सुबह से जयपुर का मौसम बदला हुआ है। आंधी के साथ रुक-रुककर हो रही बूंदाबादी से अचानक मौसम बदल गया है। हवा ठंडी होने से एक बार फिर सर्दी लौटती महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज ओले भी गिर सकते हैं। गुरुवार को भी 5 से ज्यादा जिलों में हल्की बरसात हुई। इस नए सिस्टम का असर 24 जनवरी को खत्म होगा और प्रदेश में घना कोहरा पड़ेगा। इस दिन जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, जयपुर, अलवर, दौसा, धौलपुर, करौली, भरतपुर और सवाई माधोपुर जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। 25 जनवरी को जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *