हनुमानगढ़| टाउन की नई धान मंडी में दुकान नंबर 101 से 120 नंबर तक (राम पट्टी) के व्यापारियों की ओर से गुरुवार को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ उपलक्ष्य भंडारा लगाया गया। वरिष्ठ व्यापारी अमृतलाल गर्ग ने बताया कि वर्ष 1972 में इस ब्लॉक की 20 दुकानों की नींव एक साथ रखी थी, जिसके 53 वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस मनाया गया। वहीं, श्रीराम मंदिर अयोध्या की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भंडारा लगाया गया। भंडारे में छोला-पुरी, हलवा का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर अरूण कामरा, रमन सर्राफ, दौलत सर्राफ, अशोक नागपाल,अजय सर्राफ, पवन पाहुजा, अनिल गर्ग, प्यारेलाल गोयल, योगेश गर्ग बाशी, प्रिंस सर्राफ, चेतन दादरी, मदन धींगड़ा, बाबूलाल दुग्गड़, नवीन सर्राफ, श्यामलाल मिड्ढा, मोंटी तलवाड़िया, विनय गर्ग आदि मौजूद थे।


