धौलपुर| पुलिस की सख्ती के बाद माफिया नित नए तरीके अपना कर बजरी का परिवहन करने में लगे है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर गुरूवार को सागरपाड़ा पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बजरी से भरा एक डम्पर पकड़ा। बजरी छिपाने के लिए ऊपर काली डस्ट डाल रखी थी। पुलिस ने बताया कि डम्पर चालक नीतीश यादव पुत्र उमेशचंद यादव निवासी सोवनपुर थाना वेबर जिला मैनपुरी यूपी को गिरफ्तार किया है। चालक ने बताया कि वह डम्पर मालिक सुमित यादव निवासी इटावा यूपी की सहमति से बजरी ले जा रहा था। उसने यह भी खुलासा किया कि विष्णु घुरैया पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी बागथर हाल निवासी धौलपुर के साथ मिलकर चंबल नदी के भानपुर घाट से अवैध रेता भरवाई गई थी।


