दिन और रात के तापमान में 14.5 डिग्री का अंतर, पांच सबसे ज्यादा गर्म शहरों में उज्जैन

जनवरी के आखिरी दिनों में पारा चढ़ने लगा है। कोहरा विदाई के दौर में है, जबकि सर्द हवा का दायरा सिमटने लगा है। गुरुवार को दिन और रात के तापमान में 14.5 डिग्री का अंतर रहा। प्रदेश के पांच सबसे ज्यादा गर्म शहरों में उज्जैन भी शामिल रहा। जीवाजी वेधशाला के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहा, जो कि बुधवार के 28 डिग्री से 0.5 डिग्री ज्यादा है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा, जो कि बुधवार के न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से 1.8 डिग्री अधिक है। आर्द्रता सुबह 89 और शाम को 41 फीसदी रही। हवा की रफ्तार सुबह शून्य और शाम को 8 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। प्रदेश के यह पांच शहर सबसे ज्यादा तपे 24 घंटे में प्रदेश के पांच सबसे ज्यादा तपने वाले शहरों में उज्जैन भी शामिल रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में मंडला में 29.0 डिग्री, उज्जैन में 28.5, नर्मदापुरम में 28.4, निवाड़ी में 27.9 और रायसेन में 27.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *