रीगल टॉकीज की भूमि खोदते ही निकला पानी, अब मिट्टी की जांच के बाद काम होगा

गोपाल मंदिर क्षेत्र स्थित रीगल टॉकीज की भूमि पर बनने वाला नया कमर्शियल कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए खुदाई के दौरान पानी मिलने से एक हफ्ते से निर्माण कार्य रुक गया है। कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन हुए 4 माह हो गए हैं, लेकिन किसी न किसी कारण के चलते कार्य प्रभावित हो रहा है। पहले यहां दुकानों के विस्थापन मामले के चलते प्रोजेक्ट रुका था। फिलहाल 10 से 12 फीट नीचे गड्ढा खोदते ही पानी दिखाई दिया और निर्माण कार्य रोकना पड़ा। भूमि में ऊपरी स्तर पर जल संरक्षित है, जिसके चलते निगम द्वारा शुक्रवार को मिट्टी की जांच कराई जाएगी, ताकि नमी और पानी के स्तर का पता चल सके। इस आधार पर भवन का स्ट्रक्चर डिजाइन बदला जा सकता है। साथ ही तय होगा कि निर्माण में कितनी देर लगेगी और क्या बदलाव होंगे। पूरा प्रोजेक्ट ऐसा करीब 36,000 वर्गफीट भूमि पर सिंहस्थ मद से 25.14 करोड़ से दो बेसमेंट वाली पार्किंग और कॉम्प्लेक्स बनना है। इसमें 45 नई दुकानों का निर्माण प्रस्तावित है, जिनमें पूर्व के 35 दुकानदारों को भी दुकानें मिलेंगी। परिसर में 92 चौपहिया और 70 दोपहिया की पार्किंग होगी। परियोजना 24 माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *