राजधानी जयपुर में सिविक इश्यू लगातार गंभीर होते जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की उदासीनता के चलते समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। शहर के अलग-अलग वार्डों से रोड लाइट बंद होने, पुल और सड़कें जर्जर होने और जगह-जगह गंदगी फैलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। हालात ऐसे हैं कि आम नागरिकों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें महीनों से बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय अंधेरा छाया रहता है और हादसों के साथ-साथ आपराधिक घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं, कई जगह पुल और सड़कें बदहाल हालत में हैं। गड्ढों और टूटी सड़कों के कारण वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। सड़कों के किनारे और खाली प्लॉटों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। गंदगी और बदबू के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। जनता का कहना है कि नगर निगम में कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें वार्ड नंबर 9, संतोष नगर कॉलोनी से दीपक ने बताया कि उनकी गली की रोड लाइट काफी समय से बंद है। कई बार शिकायत के बाद भी लाइट ठीक नहीं की गई। रात के समय अंधेरे के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को खास परेशानी होती है, वहीं चोरी और हादसों का डर भी बना रहता है। वार्ड नंबर 26, बिल्लोचिया मोहल्ला में पिछले तीन महीनों से फेरो कवर टूटा हुआ है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था भी बेहद खराब है और पूरे महीने में सिर्फ एक बार ही सफाई होती है। जयपुर ग्रेटर के वार्ड नंबर 91 से राकेश ने शिकायत की है कि मुहाना ब्रिज की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है। पुल पर गड्ढे और टूट-फूट के कारण रोज गुजरने वाले वाहनों को खतरा बना रहता है। कई बार विभागों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई। सिरसी के वार्ड नंबर 49 से दिनेश ने बताया कि सिरसी हवेली के पास पूरी सड़क जर्जर हो चुकी है। चौराहे पर हमेशा पानी भरा रहता है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं और चारपहिया वाहन फंसने की स्थिति बन जाती है। जनता लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही खराब सड़कों, पुलों और रोड लाइटों की मरम्मत कराई जा रही है। जनता ने नगर निगम और संबंधित विभागों से जल्द समाधान की मांग की है, ताकि शहरवासियों को इन बुनियादी समस्याओं से राहत मिल सके। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो गया है। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में गंदगी से लोग परेशान:शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा समाधान, मक्खी-मच्छरों से बीमारियां फैलने का खतरा 2.जयपुर में लगातार सड़कों पर फैल रहा कचरा:बंद लाइट, आवारा कुत्ते और सीवर चैंबर धंसे, जनता परेशान, शिकायतों का नहीं हो रहा समाधान 3.राजधानी जयपुर में बिगड़े हालत:खुले सीवर, गड्ढे और अंधेरी सड़कों से परेशान जनता, मूक दर्शक बना प्रशासन 4.जयपुर में बिगड़ी सीवरेज व्यवस्था:धन्वंतरी अस्पताल समेत कई वार्डों में सड़कों पर गंदा पानी, बदबू और जाम से जनता परेशान 5.जयपुर में लगातार बिगड़ रहे हालात:कचरा, टूटी सड़कें, सीवर लाइन लीकेज, बंद पोल लाइटों से जनता परेशान 6.जयपुर के वार्डों में गंदगी का अंबार:सड़कों पर पानी भरा और गड्ढों से बढ़ी परेशानी, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 7.जयपुर में जन समस्याओं की खुली पोल:कचरे से मोहल्ले बेहाल; शिकायतों के बाद भी नगर निगम बेपरवाह 8.जयपुर में आम जनता की बढ़ी परेशानी:वार्डों में गंदगी, जलभराव और टूटी सड़कों से हाल बेहाल, शिकायतों के बाद भी नगर निगम की लापरवाही 9.जयपुर में खुले ट्रांसफॉर्मर और अवैध वसूली से लोग परेशान:जिम्मेदार विभागों की अनदेखी से हालात खराब, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 10.जयपुर में कचरा, पानी और बेसहारा पशु बने परेशानी:शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा समाधान, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्या


