AEN का कॉलर पकड़कर जड़ा थप्पड़, सरकारी-डाक्यूमेंट्स को भी नुकसान:बिजली चोरी करने पर काटा था कनेक्शन, मीटर-केबल की थी जब्त, युवक डिटेन

बाड़मेर जिले के सेडवा में गुरुवार को बिजली चोरी की जांच के दौरान डिस्कॉम टीम की कार्रवाई के बाद विवाद हो गया। दरअसल, गुरुवार को सेडवा डिस्कॉम कार्यालय के AEN अशोक कुमार अपनी टीम के साथ लखमीरों की ढाणी में अवैध बिजली कनेक्शनों की जांच के लिए पहुंचे थे। जांच के दौरान एक घर में केबल के जरिए बिजली चोरी पाई गई। नियमों के अनुसार टीम ने लाइट कनेक्शन काट दिया और मौके से मीटर और केबल जब्त कर ली। इस दौरान एक युवक ने सहायक इंजीनियर (AEN) का कॉलर पकड़कर थप्पड़ जड़ा और सरकारी डाक्यूमेंट्स को भी पहुंचाया नुकसान। जानकारी के अनुसार मौके पर अवैध बिजली कनेक्शन पाया गया था, जिसके चलते टीम ने कनेक्शन काटा। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को डिटेन कर लिया। डिस्कॉम की रिपोर्ट पर FIR दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। मामला सेडवा उपखंड के लखमीरों की ढाणी का है। तस्वीरों में बहसबाजी करते AEN को मारे थप्पड़… एक मिनट 39 सेकेंड का वीडियो आया सामने डिस्कॉम के साथ हाथापाई करने का 1 मिनट 39 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कर्मचारी युवक को पकड़कर समझाते दिख रहे हैं। युवक AEN का कॉलर पकड़े हुए लाइट कनेक्शन काटने पर सवाल कर रहा है। बोल रहा है लाइट बिल बाकी नहीं है तो लाइट कनेक्शन क्यूं काटा। लाइट चोरी कर रहे है। वीडियो, फोटो सब है। AEN नियमों का हवाला देते हुए थाना जाने ​​​​​की बात कहते हैं। इसके बाद युवक ने कॉलर छोड़ा और फिर अचानक AEN को थप्पड़ मार दिया। यह था मामला सेड़वा डिस्कॉम के सहायक अभियंता (AEN) अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को वह अपनी टीम के साथ अवैध बिजली कनेक्शनों की जांच के लिए लखमीरों की ढाणी पहुंचे थे। जांच के दौरान एक घर में केबल के जरिए अवैध कनेक्शन पाया गया। इस पर टीम ने नियमानुसार लाइट कनेक्शन काटते हुए मीटर और केबल जब्त कर ली। कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद लोग नाराज हो गए। सबसे पहले डिस्कॉम गाडी के आगे स्कूटी खड़ी कर दी गई, जिससे टीम को आगे बढ़ने से रोका गया। इसी दौरान करमचंद नाम का युवक वहां पहुंचा और टीम से बहस करने लगा। टीम और AEN ने उसे नियमों की जानकारी देते हुए समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। समझाइश के दौरान युवक ने AEN का कॉलर पकड़ लिया और हाथापाई शुरू कर दी। टीम के अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव कर उसे शांत कराने का प्रयास किया। इसके बावजूद युवक ने मौके पर मौजूद सरकारी डाक्यूमेंट्स को नुकसान पहुंचाया और गुस्से में आकर AEN को जोर से थप्पड़ मार दिया। पुलिस पहुंची युवक डिटेन सूचना मिलने पर सेडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक करमचंद को डिटेन किया और डिस्कॉम टीम को सुरक्षित बाहर निकाला। जब्त किया गया मीटर और केबल डिस्कॉम को दिलवा दिए गए। FIR दर्ज जांच जारी सेडवा थानाधिकारी प्रभुराम ने बताया कि AEN की रिपोर्ट पर मारपीट और राजकार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दर्ज मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जब्त किया गया मीटर और केबल डिस्कॉम को दिलवा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *