कोटा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म एक पर गुरुवार को मंडल वाणिज्य प्रबंधक किशोर पटेल ने बांद्रा-बरौली अवध एक्सप्रेस (19037) की पैंट्रकार पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई में पटेल को बड़ी मात्रा में सड़े आलू और अंडे मिले। इसके अलावा घटिया पोहे, दाल और छोले की सब्जी मिली। बाद में इस सभी सामग्री को नष्ट करवाया गया। इसके अलावा पैंटीकार में खराब कच्ची खाद्य सामग्री भी मिली। सामग्री को जप्त कर पार्सल कार्यालय में जमा करवाया गया।निरीक्षण के दौरान पैंटी कर में जगह-जगह गंदगी भी मिली।पटेल ने मौके पर ही ठेकेदार और पैंटीकार मैनेजर को भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही की पुनरावृत्ति न होने देने के निर्देश दिए। साथ ही कड़ी पेनल्टी लगाने के निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान मुख्य खानपान निरीक्षक हंसराज बैरवा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक विष्णु शर्मा, मुख्य टिकट निरीक्षक दीपक शर्मा, उप स्टेशन पर्यवेक्षक (वाणिज्य) संजय चौहान तथा आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक विशाल यादव भी मौजूद थे।


