अलवर में बारिश, बादल, अंधेरा VIDEO:तड़के साढ़े 5 बजे से कहीं बूंदाबांदी, कहीं हल्की बारिश, मावठ से फायदा

अलवर में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे के आसपास कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। अचानक जिले में मौसम बदलने से सर्दी का असर बढ़ गया है। ठंडी हवा भी है। दिन का तापमान कई डिग्री सेल्सियस नीचे जाने के आसार है। वैसे पिछले कई दिनों से जिले में दिन के समय धूप निकलने से सर्दी से काफी राहत थी। अब वापस सर्दी का असर बढ़ गया है। अलवर जिले में जनवरी के महीने में कड़ाके की सर्दी रही। खासकर 10 जनवरी तक दिन में भी कंपकंपी रही। शीतलहर के कारण सबसे अधिक जनवरी के पहले दो सप्ताह में सर्दी का असर ज्यादा रहा। लेकिन 15 जनवरी से सर्दी कम हो गई थी। दिन में धूप निकलने से तापमान 22 डिग्री से ऊपर चला गया था। अब बारिश और बादल छाने से दिन में धूप नहीं है। तापमान भी कई डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। जिसके कारण अब दिन में सर्दी का असर बढ़ गया है। मावठ से फसलों को पूरा फायदा रबी की फसल में मावठ से बड़ा फायदा है। किसानों को भी आर्थक रूप से लाभ होगा। खेतों में सिंचाई से किसानों को कुछ राहत मिलेगी। इस बारिश से फसल और अच्छी होने की संभावना बढ़ गया है। वैसे भी इस बार पारा जमाव बिंदू पर नहीं पहुंचा। जिसके कारण सर्दी से फसल को कोई नुकसान नहीं है। अब कुछ दिन और सर्दी का असर बना रहेगा तो पैदावार बढ़ने की पूरी संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *